मवाना पुलिस द्वारा महिला से हुई लूट के मामले को लेकर आरोपी ऑटो चालक का किया हाफ एनकाउंटर :

मवाना पुलिस द्वारा महिला से हुई लूट के मामले को लेकर आरोपी ऑटो चालक का किया हाफ एनकाउंटर :

द्वारा अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर,01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस, 5500 रुपये व एक कान के कुण्डल बरामद* *अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* मवाना क्षेत्र में बुधवार देर रात्रि कोतवाली पुलिस द्वारा महिला से हुई लूट के घटना को मामले को लेकर आरोपी ऑटो चालक का हाफ एनकाउंटर किया l पुलिस द्वारा आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर,01 खोखा, 01 जिन्दा कारतूस, 5500 रुपये व एक कान के कुण्डल बरामद हुए lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना के नेतृत्व मे बुधवार देर रात्रि थाना मवाना पुलिस द्वारा लगभग 12.30 बजे मेरठ बिजनौर हाइवे से ग्राम भैंसा कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी कि तभी मवाना की तरफ से एक पैदल संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे पुलिस पार्टी ने टार्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया कितु आ रहे व्यक्ति ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए आत्म रक्षार्थ फायर किया। गोली बदमाश के पैर में लगी और वहीं पर गिर गया पकड़े गए l पुलिस द्वारा शक्ति से पूछताछ करने पर तो उसने अपना नाम इकबाल पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम खेडी मनिहार थाना मवाना जनपद मेरठ बताया l उसने बताया मैने दिनाँक 05.08.2025 को शाम के समय लगभग 19.00 बजे ग्राम खेडी मनिहार के कच्चे रास्ते पर मेरे टैम्पो में बैठी महिला से चाकू मारकरनकदी व जेवरात लूट लिये थे। पुलिस द्वारा ऑटो चालक को घायल अवस्था में मवाना स्वास्थ्य समाधि केंद्र में भर्ती कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को समय 19.00 बजे के आसपास एक टैम्पो चालक जिसका नामक इकबाल पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम खेडी मनिहार थाना मवाना मेरठ के द्वारा एक महिला जिसका नाम सीमा भारती पत्नि अजय कुमार निवासी ग्राम धनदोल कालोनी नं0-5 धुनियाई थाना धुनियाई जिला पिलिभित उ०प्र० हाल निवासी मकान नं0-1136 गली नं0-5 c/o राम मिलन यादव हेडाबार्डर दिल्ली को चाकू मारकर नकदी व जेवरात लूट लिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध सं0 321/25 धारा 309(6)/351(2) बीएनएस दर्ज हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 सतेन्द्र कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार यादव, उ0नि0 नीरज कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार, है0का0 सचिन कुमार, का0 प्रशांत कुमार शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *