अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
रविवार मवाना नगर में धूमधाम से निकाली गई भगवान दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा lशोभायात्रा में शामिल डीजे की धुन पर जमकर थिरके श्रद्धालु देवी देवताओं की झांकियों ने जनता का मन मोह लिया.रविवार को कस्बे के हस्तिनापुर रोड़ स्थित झारखंडी शिव मंदिर से भगवान दक्ष प्रजापति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई l शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक डीजे व झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया.ये शोभायात्रा झारखंडी मंदिर से होकर थाना तिराहा,चौहान चौक,फलावदा तिराहा,मेरठ रोड़,सुभाष चौक,मुन्नालाल बाजार,गोल मार्किट,गाढ़ों वाला चौक,कारखाना चौक, मनिहारो वाली मस्जिद,पांडव चौक,दयानन्द बाजार,सुभाष बाजार होते हुए नगर पालिका के रामलीला मैदान में समाप्त हुई l शोभायात्रा का कस्बे में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिसबल मौजूद रहे l शोभायात्रा में राष्ट्रीय बजरंगदल,विश्व हिंदू परिषद,भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे l
