अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
रविवार मवाना नगर में स्कूटी से घर जा रहे युवक की गर्दन को चाइनीज मांझे ने काटा दिया l गंभीर हालत में युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में कराया भर्ती प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सक ने मेरठ रैफर किया l बता दें कि मवाना कस्बे के मो0 मुन्नालाल के गोल मार्किट के रहने वाले तनिष्क पुत्र सोनू दुबलिश बाईक से अपने घर जा रहे थे l जैसे ही फलावदा तिराहे पर सचदेवा प्लाज़ा के निकट पहुंचा तभी चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से लिपट गया l जिससे तनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गया l परिजनों ने तनिष्क को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर मेरठ के लिए रैफर कर दिया l
