दिनदहाडे सरार्फा व्यापारी के घर में घुसकर लूट व डकैती के ईरादे से फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने किया तीन अभियुक्त गिरफ्तार :

दिनदहाडे सरार्फा व्यापारी के घर में घुसकर लूट व डकैती के ईरादे से फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस ने किया तीन अभियुक्त गिरफ्तार :

अभियुक्तों के पास से दो 315 बोर तमंचे व 4 जिन्दा कारतूस व एक चाकू बरामद**अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शुक्रवार मवाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, बीते 17 जुलाई को दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी के घर लूट व डकैती के इरादे से हुई फायरिंग को लेकर पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया l जिनके कब्जे से पुलिस द्वारा 315 बोर के दो तमंचे व 04 जिंदा कारतूस और एक चाकू बरामद किया lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं मवाना क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक मवाना के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को समय करीब 09.30 बजे कस्बा मवाना मे पिंक सिटी कालोनी में बनी नई कालोनी के गेट के पास से तीन अभियुक्तगण बिट्टू जाटव पुत्र स्व0 महेश नि० जाट कालेज के पीछे मौ० मुन्नालाल उम्र 20 वर्ष, वंश शर्मा उर्फ पासा पुत्र स्व० अमित शर्मा नि० गोपाल काली वाली गली मौहल्ला तिहाई उम्र 20 वर्ष, चुन्नू कुमार पुत्र सुन्दर पाल नि० जाट कालेज के पीछे मौ० मुन्नालाल उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया l अभियुक्तों द्वारा बीते 17 जुलाई को भैंसा रोड आदर्श कालोनी में पंकज सुनार के घर में घुसकर लूट व डकैती का प्रयास करते समय पंकज सुनार की पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करते हुये गोली चलाई थी। उक्त प्रकरण के संबंध मे थाना मवाना पर मु0अ0सं0 298/25 धारा 333/115(2)/312/109(1) बीएनएस बनाम तीन अज्ञात लड़को के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे मे धारा 4/9 (1) B (1)/25/27 Arms Act की वृद्धि की गयी है। जिन्हें पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 मनोज कुमार, है0का0 राजकुमार, का0 महताब अली, का0 विनित कुमार, का0 रुमन सिंह शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *