अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
मवाना नगर के मिल रोड पर गत रात्रि के समय स्क्रैप से भरे ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे नाले में पलटा गया l ट्रक चला रहे चालक व कंडक्टर की जान बाल बाल बची l जब स्क्रैप भरा ट्रक सामान दूसरे ट्रक में शिफ्ट करने लगे तो बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रोका ट्रक चालक ने थाना पुलिस को सौंपी तहरीर सौंप दी l जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने बताया कि मुरादाबाद जनपद के थाना मनाठेर के गांव बरेटा ख़िजरपुर के रहने वाले है l वो अपने ट्रक में मुरादाबाद से स्क्रैप भरकर पंजाब जा रहा था जैसे ही वो मवाना शुगर वर्क्स के पास पहुंचा तभी गाय को बचाने के चक्कर में उसका ट्रक सड़क किनारे रजवाहे में पलट गया ट्रक की टक्कर से बिजली विभाग का एक खंबा भी टूट गया l इमरान ने जब दूसरे वाहन में अपना सामान शिफ्ट करना चाहा तो विद्युत विभाग के अफसरों ने उसे रोक दिया और गाली गलौज करने लगे वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर चालक का सामान दूसरे वाहन में शिफ्ट कराकर भेज दिया l
