मेरठ जिलाअधिकारी व एसएसपी ने किया मवाना नहर कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण :

मेरठ जिलाअधिकारी व एसएसपी ने किया मवाना नहर कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज सावन माह में प्रथम सोमवार को कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी गई है। जिसमें आज जिलाधिकारी वी.के. सिंह और एस‌एसपी विपिन ताड़ा ने सोमवार को गंग नहर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। और अधिकारीयों को फटकार लगाई। इस दौरान कावड़ संचालन सुभाष गाबा ने बताया कि कावड़ यात्रा मार्ग की व्यवस्था कुछ दिनों बारिश पड़ने से ज्यादा खराब हो गई जिसका अभी तक कोई निस्तारण नहीं हो पाया है। कुछ जगह कांवड़ मार्ग के साइड में रोड़ी बजरपूर पड़ी है। जिस पर अभी किसी प्रकार की मिट्टी नहीं गिरी गई है। और विभिन्न जगह सुखे वृक्ष लगें हुए हैं। जिन्हें अभी तक काटने नहीं गये। इस दौरान डीएम वी के सिंह ने बताया कि गंग नहर पटरी पर साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ डीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने गंग नहर की पटरी की मरम्मत और सड़क मार्ग के गड्ढों को प्राथमिकता से भरने का आदेश दिया।इस बार जिला पंचायत को रात्रि में कावड़ियों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और सुरक्षा के लिए पुलिस गंग नहर की पटरी पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे किसी भी अप्रिय घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है। कि कावड़ यात्रा पर कोई भी लापरवाही नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *