दिनांक 08/09.07.2025 की रात्रि में वादी श्री सचिन कुमार पुत्र राजेन्द्र सिह निवासी त्रिवेणी एन्कलेव भोला रोड थाना टीपीनगर मेरठ के घर मे अज्ञात चोरो के द्वारा घर में घुसकर ताला तोडकर वादी के घर मे रखे इन्वर्टर (AMARON), बैटरा (MICROTEX) और भारतगैस का सिलैण्डर, कूकर 5 लीटर (HAWKINS), 12 किलो रिफाइन्ड, 3 किलो डालडा घी, पलंग के 2 गद्दे चोरी कर लिया गया जिसके सम्बन्ध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर पर मु0अ0सं0-388/25 धारा-331(4)/305 बीएनएस पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के आदेशानुसार जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के निर्देशन में थाना टीपीनगर पुलिस के द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण हुये आज दिनांक 11.07.2025 को अभियुक्त 1. भारत उर्फ आर्यन पुत्र चीना निवासी फाजलपुर रोहटा रोड मेरठ हाल पता-त्रिवेणी एन्कलेव भोला रोड थाना टीपीनगर मेरठ उम्र-25 वर्ष 2. वासु धारीवाल पुत्र स्व जोनी धारीवाल निवासी शिवकुज गेट न0-1 भोला रोड थाना टीपीनगर मेरठ उम्र-24 वर्ष को भोला रोड के पास से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मु0अ0सं0-388/25 धारा-331(4)/305 बीनएएस से सम्बन्धित सभी माल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।*अपराध की तरीकाः-* अभियुक्तगण द्वारा कई दिन से बन्द पडे घरों को टारगेट करके उनमे रात्रि मे चोरी करने जैस अपराध कारित करना। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-*1. भारत उर्फ आर्यन पुत्र चीना निवासी फाजलपुर रोहटा रोड मेरठ हाल पता त्रिवेणी एन्कलेव भोला रोड थाना टीपीनगर मेरठ। 2. वासु धारीवाल पुत्र स्व जोनी धारीवाल निवासी शिवकुज गेट न0-1 भोला रोड थाना टीपीनगर मेरठ। *बरामदगी का विवरणः-*1. इन्वर्टर (AMARON),2. बैटरा (MICROTEX),3. भारत का गैस सिलैण्डर,4. कुकर 5 लीटर (HAWKINS),5. पलंग के 2 गद्दे।*आपराधिक इतिहास का विवरणः-* *1- अभियुक्त भारत उर्फ आर्यन उपरोक्तः-*1. मु0अ0सं0 388/25 धारा-331(4)/305/317(2) बीएऩएस थाना टीपी नगर मेरठ। 2. मु0अ0सं0 49/22 धारा-457/380/411 भादवि थाना टीपीनगर मेरठ।3. मु0अ0सं0 506/17 धारा-308/411 भादवि थाना कंकरखेडा मेरठ।4. मु0अ0सं0 813/19 धारा-379/411 भादवि थाना टीपीनगर मेरठ।5. मु0अ0सं0 83/23 धारा-381/411 भादवि थाना टीपीनगर मेरठ।*2- अभियुक्त वासु धारीवाल उपरोक्तः-*मु0अ0सं0 388/25 धारा-331(4)/305/317(2) बीएऩएस थाना टीपी नगर मेरठ। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*• प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार मिश्र थाना टीपीनगर मेरठ।• उ0नि0 महावीर सिह थाना टीपीनगर मेरठ।• उ0नि0 यू0टी0 अभय प्रताप सिह थाना टीपीनगर मेरठ।• उ0नि0 यू0टी0 हिमाशू सिह थाना टीपीनगर मेरठ।• उ0नि0यू0टी0 विपिन पटेल थाना टीपीनगर मेरठ।• है0कां0 देवेन्द्र सिह थाना टीपीनगर मेरठ।• कां0 कपिल कुमार थाना टीपीनगर मेरठ।• कां0 विनीत चाहर थाना टीपीनगर मेरठ।
