अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज मवाना नगर में महिला कीर्तन मंडल तथा गुर्डमंडी रामलीला कमेटी द्वारा श्री बड़ा महादेव शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा आयोजित किया गया lकलश यात्रा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री श्री राजकुमार डूंगर जी द्वारा व्यास जी का तिलक कर तथा नारियल फोड़ कर किया गया महिला कीर्तन मंडल अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल जी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का प्रारंभ बड़ा महादेव मंदिर में 11 जुलाई से 17 जुलाई तक दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा l जिसमें श्रीधाम वृंदावन से पधारे श्री नैतिक नारायण वशिष्ठ जी महाराज द्वारा कथा का पाठ किया जाएगा 18 जुलाई को भंडारे के पश्चात कथा का समापन होगा lशोभा यात्रा में प्रमुख रुप से महिला कीर्तन मंडल अनीता अग्रवाल रामबीरी प्रजापति सौरभ शर्मा प्रवीण जैन गोपाल गोयल आशु त्यागी गुंजन शर्मा राजेश अग्रवाल संजय गुप्ता मनीष शर्मा योगेंद्र जाटव सरोज मानवेंद्र शर्मा आदि सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे l
