जिले को 5 जोन मेंबांटा, 21 अस्थाई पुलिस चौकी और 7 कंट्रोल रूम स्थापित :

जिले को 5 जोन मेंबांटा, 21 अस्थाई पुलिस चौकी और 7 कंट्रोल रूम स्थापित :

हापुड़ में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस ने जिले को पांच जोन में विभाजित किया है। सुरक्षा के लिए 1600 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी केजी सिंह ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच पड़ताल की।कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिले को 5 जोन में बांटा गया है। इसमें हापुड़, पिलखुवा, ब्रजघाट और गढ़ के साथ दिल्ली-लखनऊ हाईवे को पांचवां जोन बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 21 अस्थाई पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। जिले को 17 सैक्टर और 39 सब सैक्टर में बांटा गया है। कंट्रोल रूम बनाए गए :प्रशासन ने 7 अस्थाई कंट्रोल रूम बनाए हैं। ये सबली मंदिर, दहपा मंदिर, छपकौली मंदिर, डिबाई नहर पटरी, ब्रजघाट, इंटीग्रेटी कंट्रोल रूम और पलवाड़ा थाना बहादुरगढ़ में स्थित हैं। साथ ही पांच बैरियर साइलो दो, दतैडी गेट, छिजारसी टोल, नानपुर और ब्रजघाट पुल पर स्थापित किए गए हैं।कांवड़ मार्गों पर स्थित 83 होटल-ढाबों पर मीट और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। अंडा-मीट की दुकानें भी बंद रहेंगी। जिले में 8 प्रमुख मंदिर और 16 अन्य मंदिर हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 15 गोताखोर, 196 वालंटियर और 131 सिविल डिफेंस कर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 52 स्थानों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। एसपी केजी सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराना ही पुलिस की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *