धर्मकांटे को लेकर महिला के साथ अभद्रता, कपड़े फाड़े, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप पीड़िता ने SSP मेरठ को सौंपा शिकायती पत्र :

धर्मकांटे को लेकर महिला के साथ अभद्रता, कपड़े फाड़े, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप पीड़िता ने SSP मेरठ को सौंपा शिकायती पत्र :

थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप*किठौर।* थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कला निवासी महिला बबीता पत्नी सतेन्द्र चौधरी ने एसएसपी मेरठ को शिकायती पत्र सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि एक जुलाई की सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने खेत पर खड़ी थी और वहां स्थित धर्मकांटे को लेकर विवाद सुलझाने की कोशिश कर रही थी। उसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग युवक — राहुल, प्रशांत, अर्जुन पुत्रगण रविंद्र तथा रविंद्र पुत्र नामालूम व उनके साथ चार अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और धर्मकांटे पर जबरन अपना दावा जताते हुए महिला के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने लगे।पीड़िता का आरोप है कि उक्त युवकों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं और मारपीट करते हुए उसके ऊपर के कपड़े तक फाड़ डाले। आरोपियों ने महिला के साथ गंदी नजर रखते हुए गंभीर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया। किसी तरह महिला अपनी जान बचाकर खेत से जंगल के रास्ते होते हुए घर पहुंची।पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में बबीता ने तुरंत ही किठौर थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।पीड़िता ने कहा कि थाने में सुनवाई न होने के चलते वह अब न्याय की उम्मीद लेकर मेरठ एसएसपी की शरण में पहुंची है। बबीता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है।इस मामले में थाना किठौर पुलिस की निष्क्रियता व लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बावजूद, जमीनी स्तर पर कानून व्यवस्था की यह स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *