मवाना कोतवाली एवं स्वाट टीम की कार्यवाही मे जाली करेंसी जो वास्तविक जैसे नोट दर्शाकर टप्पेबाजी करने वाले गैंग का पर्दाफाश :
पुलिस द्वारा चार ठग गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस का सिपाही भी शामिल
- पुलिस द्वारा 9MM पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस,315 बोर तमंचा,ब्रेजा कार व एक मोटर साईकिल सुजुकी तथा एक स्विफ्ट कार बरामद*
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मवाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को थाना मवाना एवं स्वाट टीम की कार्यवाही मे जाली करेंसी जो वास्तविक जैसे नोट दर्शाकर टप्पेबाजी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया l साथ ही पुलिस द्वारा किए गए तलाशी अभियान के दौरान अभियुक्त के पास से 9MM पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस,315 बोर तमंचा, ब्रेजा कार व एक मोटर साईकिल सुजुकी तथा एक स्विफ्ट कार बरामद किए गए l पुलिस पूछताछ में गाजियाबाद का सिपाही भी शामिल है l
मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक थाना मवाना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही से थाना मवाना पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 263/2025 धारा 61,318(4),316(2), 308(4),351(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था। गुरुवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना मिलने पर कार्यवाही करते हुए दोनों टीमों ने मवाना खुर्द से ग्राम भैंसा जाने वाले बाईपास पर चेकिंग करते हुए l सामने से आ रही गाड़ियों को रोकी और तलाशी लेनी शुरू कर दी l जिसमें पुलिस ने चार अभियुक्तों को विटारा ब्रेजा कार व एक मोटर साईकिल सुजुकी तथा एक स्विफ्ट कार के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। और कुछ अज्ञात सती भाग गए l जिनसे पूछताछ में इन्होने अपने जुर्म को स्वीकार किया तथा तलाशी में अभियुक्त मौ0 इमरान पुत्र इस्तकार नि० ग्राम रसूलपुर गढी थाना मीरापुर मु० नगर से एक बैग जिसमें 18 गड्डी पांच सौ रुपये की (वास्तविक रुपये 18000/- व 19 गड्डी 200 रुपये की वास्तविक रुपये 76,00/- की बरामद हुई l जो कि प्रत्येक गड्डी पर ऊपर और नीचे लगे हैं शेष अन्दर उसी साईज का कटा हुआ सफेद कागज लगा हुआ है तथा पन्नी में पैक है तथा एक पिस्टलनुमा लाईटर जो होलस्टर में लगा हुआ है। होलस्टर के ऊपर 05 अदद जिन्दा कारतूल 9 MM प्रतिबन्धित बोर बरामद हुआ व एक अदद विटारा ब्रेजा कार रजि नंबर UP32JK5522 बरामद हुआ, वसीम पुत्र खुर्शीद निवासी मौहल्ला हीरालाल थाना मवाना मेरठ से एक अदद मोबाईल फोन इनफिनिक्स कम्पनी का बरामद हुआ। सलीम पुत्र मौ० मुनसफ नि० ग्राम मेदपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक मिस कारतूस उसी में फंसा हुआ है व एक अदद मोबाईल नथिंग प्रो 2 बरामद हुआ, अभि० मी० हासिम पुत्र मौ० युसुफ नि0 ग्राम मेदपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ से एक अदद मोबाईल टैक्नो स्पार्क तथा एक अदद मोटर साईकिल सुजुकी जिक्सर रजि0 नं0 UP15BN2485 बरामद हुई। घटना में तीन अभियुक्त अतीकुर्रहमान पुत्र इरशाद निवासी ग्राम नाहली थाना सरधना,जावेद उर्फ सरफराज राणा पुत्र लिल्ला निवासी ग्राम भैसानी थाना भवन शामली,मोहसीन उर्फ मुजरी पुत्र सईद उर्फ फजरू निवासी औरंगाबाद थाना भावनपुर फरार हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में अखिलेख कुमार मिश्र, अखिलेश गौड प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम,उप निरीक्षक शुभम सैंगर,उप निरीक्षक राजेश कुमार,कांस्टेबल भूरा सिंह व पूरी स्वाट टीम मौजूद रही।
