*खनन अधिकारी के साथ आए कांस्टेबल ने पत्रकारों का फोन छीना**खनन अधिकारी ने मौके से दो हाईवे व एक ट्रैक्टर ट्रॉली* *संवाददाता मेरठ* मंगलवार देर रात्रि मवाना थानाक्षेत्र के मिल रोड़ पर अवैध खनन की सूचना पर कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ खनन माफिया व उसके गुर्गों ने गालीगलौच करते हुए खनन इंस्पेक्टर के सामने ही मिट्टी भरा हुआ डंफ़र चढ़ाने का प्रयास किया। थाना मवाना में तहरीर देते हुए प्रिंस रस्तौगी पुत्र स्वर्गीय आदेश रस्तौगी निवासी पक्का तालाब मौहल्ला हीरालाल कस्बा मवाना जिला मेरठ का निवासी है तथा एक्सप्रेस 24 न्यूज चैनल का हैड है तथा प्रार्थी अपने साथी अमित काम्बोज तथा संचित अरोडा के साथ में दिनांक 24/25 जून 2025 की दरमियान रात्रि में किला परीक्षितगढ रोड पर ए०आई०एम० एकेडेमी स्कूल के पास पहुँचे तो वहां पर देखा कि 2 डम्फर एवं एक ट्रैक्टर ट्रॉली से कुछ लोग जिनमें से तीन खनन माफिया अपने तीन अज्ञात साथियों ने प्रार्थी एवं प्रार्थियों के साथियों को घेर लिया तथा जान से मारने की नियत से प्रार्थी की कार रजि०नं० डी०एल०10सी0जी0-7809 जिसमें प्रार्थी अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। तो डम्फर रजि०नं० यू०के०-08सी०ए०- 9887 को प्रार्थी की गाडी पर चढाने का प्रयास किया तथा माँ बहन की गाली-गलौंच करते हुए कहा कि साले आज तो तुम्हें छोड रहा हूँ आईन्दा से हमारे अवैध खनन को रोका तो जानसे मार देंगे। *उधर खनन अधिकारी के साथ आए गार्ड ने पत्रकारों का कवरेज करते हुए मोबाइल छीन लिया* अगर वक्त रहते मौके पर पुलिस ना पहुंचती तो पत्रकारों के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था l मवाना थाना पुलिस ने पत्रकारों को अपनी सुरक्षा में लेकर सभी को उनके घर छुड़वा दिया lवहीं पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है मवाना क्षेत्र अधिकारी अभिषेक पटेल का कहना है कि पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी मे मैं जांच कर कार्यवाही की जाएगी l और साथ ही अवैध खनन को लेकर कठोर से कठोर कदम उठाए जाएंगे l
