•फोन रिकॉर्डिंग हुए सोशल मीडिया पर वायर
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
बीते दिनों मवाना नगर में मौहल्ला हीरालाल निवासी रोशनी का पति सऊदी अरब में रहता है। पति-पत्नी के बीच फोन पर नोंक झोंक चलती रही थी। लेकिन कुछ दिनों बाद अचानक पति का फोन आया ओ उसने फोन पर अपनी पत्नी को तीन तलाक़ बोल दिया। जिसके बाद पत्नी के होश फाख्ता हो गए। जैसे ही ससुराल वालों को पति की करतूत का पता चला तो उनके भी रंग बदल गए। उन्होंने भी अपनी ही बहू के साथ मारपीट की और फिर उसे घर से निकाल दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने बहू और सांस का बीच बचाव कराया। और फिर बहू घर से चली गई। पत्नी की मानें तो पति के तीन तलाक़ कहने की रिकार्डिंग फोन में रिकार्डिंग कर ली। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस मामले की शिकायत अब थाना मवाना पुलिस से कर दी है । पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान मवाना थाना पुलिस ने बताया कि अगर जांच में महिला के आरोप सही पाए गए तो तीन तलाक़ के मामले को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
