अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना में आज 14 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष योग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने मिलकर न केवल योग किया अपितु योग की विभिन्न मुद्राओं को जाना जिसमें ज्ञान मुद्रा,वायु मुद्रा, अंजलि मुद्रा, सूर्य मुद्रा व प्राण मुद्रा के साथ साथ पद्मासन, सुखासन, वज्रासन, अर्ध पद्मासन व सिद्धासन से शरीर व मस्तिष्क को अधिक मजबूत करने के लिए प्रयास भी किए । सूर्य नमस्कार के 12 आसनों को भी विधिवत तरीके से विद्यार्थियों को कराया गया । सूर्य नमस्कार कर विद्यार्थियों के चेहरे पर एक अलग ओज दिखाई दिया। सभी विद्यार्थी योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसन्न दिखाई दिए तथा सभी ने अपने जीवन में योग को शामिल करने का प्रण लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का प्रस्ताव भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखा था तथा प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को राजपथ, नई दिल्ली में बडी धूमधाम से आयोजित किया गया था। अब योग दिवस पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाता है ।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने बताया कि योगाचार्य महर्षि पतंजलि ने योग दर्शन में योग के महत्व को सूत्र के रूप में प्रस्तुत किया है। योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को विभिन्न तरीकों से लाभ पहुंचाता है। यह प्रत्येक व्यक्ति को शांति और आनंद प्रदान करता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि भारतीय पौराणिक युग से योग की जड़ें जुड़ी हुई हैं। योग के केवल फायदे हैं, जिसे दुनिया के सभी लोगों ने स्वीकार किया है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ।
दिनेश शर्मा के दिशा निर्देशन में उनके दिशा निर्देशो का पालन करते हुए सभी ने योग व प्रणायाम के विभिन्न प्रकारों व मुद्राओ को संपन्न किया।
