पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में पतंजलि योग समिति तहसील मवाना द्वारा 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में *श्री बड़ा महादेव शिव मंदिर मवाना के प्रांगण* में चल रहे पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर के पांचवे दिन शिविर का शुभारम्भ गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ शुभारंभ किया गया। योग शिविर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार योगआसन , प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक संजय धीमान , यज्ञदेव धीमान, बालकिशन एवं नीरू तोमर ने विभिन्न आसनों का अभ्यास सभी योग साधकों को कराया। संजय धीमान ने द्विपादवर्तसान , मर्कटासन का अभ्यास कराया और बताया कि द्विपादव्रत आसान को करने से हमारे शरीर का बढ़ा हुआ वजन कम होता है मर्कटासन करने से कमर में होने वाले किसी भी प्रकार के दर्द में आराम मिलता है योग शिक्षक बाल किशन ने भुजंगासन सलभासन का अभ्यास कराया। *पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षक सुभाष धीमान* ने प्राणायाम के क्रम को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम भस्त्रिका प्राणायाम कराया भस्त्रिका प्राणायाम करने से हमें नजला , जुकाम , खांसी , टीवी , दम्मा जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है कपालभाति प्राणायाम को करने से हमारा वजन कम होता है और हमारा फेट भी कम होता है अनुलोम विलोम प्राणायाम करने हमारे शरीर की प्रत्येक नस में रक्त का प्रवाह सुचारू रूप से होने लगता है यहां तक की अगर किसी को लकवा पैरालाइसिस जैसी बीमारी से ग्रस्त है तो वह अनुलोम विलोम प्राणायाम को कम से कम एक घंटा दिन में दो बार करने से लकवा जैसी बीमारी में बहुत लाभ मिलता है। भ्रामरी प्राणायाम एवं उदगीत प्रणाम को करने से हमारे मस्तिष्क और चेहरे पर चमक उत्पन्न होती है। अंत में हास्य आसन एवं शांति पाठ के मंत्र के साथ शिविर का समापन किया गया। आज के शिविर में नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया जिसमें प्रमोद कुमार , विनय अग्रवाल , अगस्त्य धीमान, रीता धीमान, कल्पना धीमान , मानसी गुप्ता, राजीव गुप्ता, बालकिशन , आदेश अग्रवाल, रत्नों देवी , पूनम, रेखा सिंह, नेहा चौहान, अशोक कटारिया, अशोक जैन, धनेन्द्र, देविंदर, मनोज रस्तौगी, मोहित रस्तौगी, नीरज धमीजा, जयविन्दर, आदि उपस्थित रहे अंत में पतंजलि योग समिति के संरक्षक बलजीत शास्त्री ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।
