अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शनिवार मवाना के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद मवाना के संयुक्त तत्वाधान में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन कराया गया l जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद मवाना के चैयरमेन अखिल कुमार कौशिक , विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मवाना दीपक माथुर , नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार जैन के साथ प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह के द्वारा किया गया एनसीसी कैडेट्स एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं , लिपिक , कर्मचारियों , छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों तथा नगर के महिला एवं पुरुषों ने योगाभ्यास किया योगाभ्यास पतंजलि विद्यापीठ के संजय धीमान ने कराया कार्यक्रम में नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर जल अमित श्रीवास्तव , जूनियर इंजीनियर निर्माण मूलचंद , लाखन सिंह एवं अन्य कर्मचारियों ने भी योग किया तहसील मवाना से तहसीलदार निरंकार सिंह, नायब तहसीलदार अंकित तोमर, जितेंद्र कुमार ,नितेश सैनी ,राहुल कुमार एवं अन्य कर्मचारियों ने भी योग किया उप जिलाधिकारी दीपक माथुर ने बताया कि हमें केवल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन ही योग नहीं करना चाहिए अपने शरीर को निरोग रखने तथा स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 15 से 30 मिनट अपने शरीर के लिए अति आवश्यक है क्योंकि लगातार जलवायु तथा वातावरण में परिवर्तन आता जा रहा है जिस कारण अनेकों नई बीमारियां उत्पन्न हो रही है योग सभी बीमारियों का एक रामबाण इलाज है इस कारण अपने जीवन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए हमें नियमित दिनचर्या में योग को लाना होगा क्योंकि योग के माध्यम से कोई बीमारी ऐसी नहीं है जिसका इलाज नहीं किया जा सकता है कार्यक्रम में कृष्ण चंद , श्रवण कुमार,अमरीश कुमार, राम भूल नाथ, अंकित शर्मा, सचिन, राजीव कुमार, रोहित कुमार, शिवानंद शर्मा , सुनील गिर , विशेष रस्तोगी , महावीर शर्मा , प्रमोद कुमार , अभिषेक कुमार , शैलेश शर्मा ,सुमन , निधि, विरेन्द्र आदि का विशेष सहयोग रहा l
