अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज शनिवार मवाना नगर के तहसील दिवस पर एडीएम और एसपी देहात ने फरियादों की समस्या सुनी। इस दौरान एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस पर 112 शिकायत आई। जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया शनिवार को तहसील समाधान दिवस पर मवाना तहसील में एडीएम और एसपी देहात , एसडीएम दीपक माथुर, सीओ मवाना अभिषेक पटेल, ने फरियादों की समस्या सुनी । इस दौरान तहसील दिवस पर भगवानपुर निवासी जगपाल सिंह ने भूमि पैमाइश कराने, रछौती निवासी चमन बहार ने अवैध खूंटे हटवाने, बहसूमा निवासी मानसिंह ने प्लॉट से कब्जा हटवाने, किशोरपुरा निवासी पिंटू ने सड़क निर्माण सही न होने, सकौती निवासी सूबे सिंह ने नंगली ईशा निवासी आनंद ने सड़क को कब्जा मुक्त कराने नित्यानंदपुर निवासी कांति प्रसाद ने पुल के निर्माण और टूटी हुई सड़क को ठीक कराने, जर्जर तार बदलवाने की मांग की। इसके अलावा खानपुर गढ़ी निवासी रामपाल सिंह ने नाले की सफाई कराने, सड़क की मरम्मत कराने और सोना निवासी महाराज सिंह ने चकरोड व नाली के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। इनमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया। एडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के अविलंब निस्तारण करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस पर एडीएम, एसपी , एसडीएम दीपक माथुर, सीओ मवाना अभिषेक पटेल आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
