स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना के छात्रों ने नीट में किया शानदार प्रदर्शन :

स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना के छात्रों ने नीट में किया शानदार प्रदर्शन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। जिसमे स्कूल के बच्चों ने अंक व आल इंडिया रैंक मे रितिका जैन 590 -2285, अनाबिया 545 -14491, कृतिका अग्रवाल -540 -17568 सभी छात्राएँ अपना परीक्षा परिणाम देखकर हर्षोल्लास से झूम उठे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तौगी व प्रबंधिका मीनू रस्तौगी ने विद्यार्थियों को उनके अच्छे शैक्षिक परिणाम के लिए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने भी विद्यार्थियों के शैक्षिक परिणाम में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उन्हें भविष्य में इसी प्रकार आगे बढने के लिऐ प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह धैर्य व लगन के साथ इसी प्रकार परिश्रम करते रहेंगे। तो जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *