अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में कमान अधिकारी कर्नल मृदुल मितल एवं एडम अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निर्देशन में 73 वीं एनसीसी यूपी बटालियन के द्वारा योग प्रशिक्षण कैंप लगाया गया l जिसमें एनसीसी कैडेट्स को योग का प्रशिक्षण दिया गया l कैंप का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह के साथ एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह एवं सुबेदार चिन्मय कुमार दास , हवलदार ललित मोहन , हवलदार बालेराम थोरे , हवलदार सोमेंद्र कुमार , हवलदार मुकेश कुमार ढाकरे, हवलदार मोहम्मद अब्दुल अजीम के द्वारा किया गया ,योगाचार्य संजय शर्मा ने कृषक डिग्री कॉलेज मवाना , कृषक इंटर कॉलेज मवाना , नवजीवन किसान इंटर कॉलेज मवाना तथा ए एस इंटर कॉलेज मवाना के 100 से अधिक एनसीसी कैडेट्स तथा अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया योगाचार्य संजय शर्मा ने बताया कि योग करने से व्यक्ति निरोग होता है l 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है पूरा विश्व योग के माध्यम से अपनी दिनचर्या में बदलाव करने का प्रयास करेगा परंतु योग मात्र एक दिन ना होकर अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होना चाहिए l क्योंकि निरोग एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करना होगा l यदि कोई व्यक्ति निरंतर योग करता है तथा अपने भोजन में खाने की गुणवत्ता पर ध्यान रखना है l संतुलित भोजन को ग्रहण करता है l उसका शरीर स्वस्थ रहेगा l वह व्यक्ति निरोग रहेगा तथा उसकी आयु भी अधिक होगी l इसलिए केवल एक दिन योग ना कर कर प्रतिदिन योग करें तथा अपने जीवन को निरोग बनाएं l प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया जिसमें मुख्य रूप से केडिट बादल कुमार, पायल , इशिका शर्मा, अभिजीत, कार्तिक,अजय,ईशा , विपिन कुमार, चन्द्र प्रकाश, अभिषेक कुमार, चरण सिंह , सुभाष चंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार दहिया आदि का विशेष सहयोगरहा l
