स्टार अल्ट्रासाउंड की  गलत रिपोर्ट मरीज़ की जान के साथ हो रहा है खिलवाड़ ।

स्टार अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट मरीज़ की जान के साथ हो रहा है खिलवाड़ ।

जिले के मवाना नगर में स्थित स्टार रेडियोलॉजी अल्ट्रासाउंड सेंटर ने मरीज को ग़लत रिपोर्ट बनाकर दे दी, जो कि मरीजों के साथ खिलवाड़ नजर आता है। गलत रिपोर्ट से गलत इलाज होगा जिससे मरीज को अन्य शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं दरअसल अस्सा निवासी एक युवक ने सीएमओ मेरठ, डीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया की ग्राम अस्सा थाना बहसूमा निवासी अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने स्टार अल्ट्रासाउंड पहुंचा जहां पर उसे अल्ट्रासाउंड में 40.4 एमएम की पथरी की रिपोर्ट आई और डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी।अस्सा निवासी जब अपनी पत्नी को लेकर मेरठ ऑपरेशन कराने के लिए पहुंचा तो डॉक्टर ने रिपोट र्देखी और कहां की कितना पेन हो रहा है तो बताया कि दर्द तो है डॉक्टर को डाउट हुआ दोबारा अल्ट्रासाउंड के लिए बोला जब दोबारा मेरठ में अल्ट्रासाउंड कराया तो मात्र 4 एमएम की पथरी आई यदि डॉक्टर स्टार रेडियोलॉजी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर ही ऑपरेशन कर देते तो मेरी वाइफ का गलत ऑपरेशन हो जाता और बताया कि ऑपरेशन के डर से मेरी पत्नी कई दिन तक डिप्रेशन में रही कि मेरा ऑपरेशन होने वाला है lजब इस संबंध में पीड़ित ने जब घटनाक्रम के बारे में संचालन करता को अवगत कराया तो पीड़ित का आरोप है कि संचालन करता ने भी उनके साथ अभद्रता से बात की कहां की जहां तुझे शिकायत करनी है कर ले पीड़ित ने जिसकी शिकायत सीएमओ मेरठ अशोक कटारिया डीएम व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं सीएमओ ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मामला संज्ञान में आया है टीम गठित की गई है जांच की जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *