हस्तिनापुर मे पी एन बी बैंक के एटीएम में लगी आग मशीन में रखे लाखों रुपए जलकर हुए खाक :

हस्तिनापुर मे पी एन बी बैंक के एटीएम में लगी आग मशीन में रखे लाखों रुपए जलकर हुए खाक :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

आज रविवार मवाना हस्तिनापुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम अचानक आग लग गई और एटीएम मशीन में रखें लाखों रुपए राख हो गए l प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात आग लगने से एटीएम मशीन में रखे गए नोट भी जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी में शक्कर के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन मशीन में रखे नोटों को नहीं बचा पाए l देर शाम जंबूरी चौकी के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग तेजी से फैली और पूरा एटीएम जल कर राख हो गया । आग देख मौके पर लोग जुट गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बैंक कर्मचारियों को दी। परंतु जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती उससे पहले ही मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस और दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन एटीएम में रखी नगदी जलकर राख हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *