अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर शुरू, साधकों को कराया योग व प्राणायाम का अभ्यास :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर शुरू, साधकों को कराया योग व प्राणायाम का अभ्यास :

*मवाना संवाददाता*आज शुक्रवार मवाना नगर के 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट (न्यास) के संयुक्त तत्वावधान में आकांक्षा कुंज कॉलोनी में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का शुभारंभ मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लेकर विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया।शिविर में योग शिक्षक यज्ञदेव धीमान ने सबसे पहले सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया, जिसमें अंगुली चालन, गर्दन चालन, कटिचक्रासन और घुटना चालन सहित अन्य क्रियाएं शामिल रहीं। इसके बाद ताड़ासन, ग्रीवा चालन, त्रिकोणासन और पदहस्तासन का अभ्यास कराया गया।योग शिक्षक संजीव त्यागी ने योगासन की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए भुजंगासन, त्रिभुजंगासन और सेतुबंधासन का अभ्यास कराया तथा बताया कि इन आसनों से कमर दर्द में विशेष लाभ मिलता है। उन्होंने मंडूकासन और उष्ट्रासन का अभ्यास भी कराया और कहा कि मंडूकासन मधुमेह रोगियों के लिए अत्यंत लाभकारी है।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत साधकों को भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग शिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से लंबी और गहरी सांस लेने तथा धीरे-धीरे छोड़ने से फेफड़े मजबूत होते हैं और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।इस अवसर पर कविता कटारिया, खुशी अग्रवाल, नीरू तोमर, पूनम, मनोज रस्तोगी, विकास कुमार, जयकरण, जयविंदर, मोहित रस्तोगी, अरविंद सैनी, मोहन, संजय धीमान, यशपाल, विनय गिरधरवाल, सुरेंद्र चौहान, चतर सैन सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के तहत 20 एवं 21 जून 2026 को श्री बड़ा महादेव शिव मंदिर परिसर में भी योग सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *