मवाना में वाइन शॉप की कैंटीन में विवाद, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, एक हिरासत में :

मवाना में वाइन शॉप की कैंटीन में विवाद, बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, एक हिरासत में :

आज शुक्रवार मवाना नगर के के परीक्षितगढ़ मार्ग स्थित जगन हॉल के सामने शुक्रवार शाम एक इंग्लिश वाइन शॉप से सटी कैंटीन में शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया और शराब के नशे में धुत लोगों ने बीच सड़क पर एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई l मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया lप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटीन में शराब पी रहे दो पक्षों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। इसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। झगड़ा कैंटीन से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंच गया, जहां करीब पांच लोग सड़क पर ही मारपीट करने लगे। राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक पक्ष के बाइक सवार लोग मौके से फरार हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस फरार लोगों की पहचान कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *