मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र की रहने वाली रुचि गर्ग ने एस°एस°पी अविनाश पांडेय से लगाई मदद की गुहार :पीड़ित महिला ने बताया है कि कुछ दिन पहले पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में पत्रकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रही झूठी वीडियो में उनका नाम जबरदस्ती जोड़ा जा रहा है वह घटना स्थल पर मौजूद नहीं थी वह अपनी बीमारी के कारण कही नहीं जा पाती है। लेकिन फिर भी कुछ यूट्यूबर्स द्वारा उनका नाम उस वीडियो में ज़बरदस्ती जोड़ा जा रहा है पीड़ित महिला ने बताया कि वीडियो वायरल होने से पहले किसी यूट्यूबर ने उनसे 1.5 लाख रूपये की मांग करी पैसे ना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित महिला इतनी मोटी रकम नहीं दे पाई तो उस यूट्यूबर ने 1 घंटे बाद उनका नाम जबरन उस वीडियो में जोड़कर वीडियो वायरल कर दी व अपने साथियों से भी वीडियो वायरल करवा दी। पीड़ित महिला ने बताया कि उनकी 20 साल मेहनत की छवि पर कुछ यूट्यूबर्स द्वारा धूमिल किया जा रहा है जिस यूट्यूबर ने पेसो की मांग करी थी उसपर दर्जनों मुकदमे दर्ज है और इतना होने के बावजूद वह यूट्यूबर उनको लगातार परेशान व आत्महत्या करने पर मजबूर कर रहा है, पीड़ित महिला ने एस एस पी अविनाश पांडेय से मदद मांगते हुए कहा कि इस मामले पर जांच व कार्यवाही की जाए और उस यूट्यूबर का इतिहास निकाल कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। ऐसे में उन्होंने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से हाथ जोड़कर रोते हुए न्याय की मांग करी है।*
