मेरठ वार्ड 51 (किशनपुरा): सार्वजनिक सड़क पर बनी अवैध शौचालयों को हटाने की मांग, नागरिकों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा :

मेरठ वार्ड 51 (किशनपुरा): सार्वजनिक सड़क पर बनी अवैध शौचालयों को हटाने की मांग, नागरिकों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा :

मेरठ (मंगलवार) — वार्ड संख्या 51 के मोहल्ला किशनपुरा में सार्वजनिक सड़क पर कथित अवैध शौचालयों के निर्माण को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। मंगलवार को दर्जनों नागरिक नगर निगम परिसर पहुंचकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर इन अतिक्रमणों को तुरंत हटाने की मांग कर गए।क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सत्यपाल निषाद (पुत्र मोहनलाल) और विकास निषाद (पुत्र भिखारी लाल) ने अपने-अपने घरों के बाहर सार्वजनिक मार्ग पर बिना अनुमति के शौचालय (लैट्रिन) बना रखे हैं, जिससे मार्ग बाधित हो रहा है और आवागमन में परेशानी हो रही है। उनका दावा है कि नगर निगम द्वारा पहले भी कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं, परन्तु उक्त अतिक्रमणों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।09 जून को जागरूक नागरिकों के रूप में कपिल निषाद, विशाल निषाद, दीपांशु निषाद, दिलीप, चन्दन, शुभम सहित अन्य लोगों ने मिलकर नगर निगम का दरवाजा खटखटाया और निगम से शीघ्र निरीक्षण व अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित और प्रगति पर है; यदि सड़क निर्माण से पहले ये अतिक्रमण हटाए नहीं गए तो लोग निगम की कार्यशैली के विरोध में जन आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।नागरिकों ने नगर आयुक्त से तत्काल दिशा-निर्देश देने और नोटिसों का पालन करवाने की अपील की। नगर निगम के किसी पदाधिकारी ने मौके पर तात्कालिक प्रतिक्रिया नहीं दी; हालांकि प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र परिणाम नहीं निकला तो वे अपने आंदोलन को तेज करेंगे और उग्र विरोध के विकल्प भी अपनाए जाने की बात कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *