मेरठ जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार :

मेरठ जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार :

मवाना संवाददाता

मवाना। बहसूमा थाना क्षेत्र के कोहला नहर पुल के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोड़ खुर्द निवासी विशाल बाइक से मेरठ जा रहा था। इसी दौरान कोहला नहर पुल के निकट पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी मवाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *