संगीतबद्ध अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ :

संगीतबद्ध अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ :

*मवाना संवाददाता*आज रविवार मवाना नगर मे महिला कीर्तन मंडल एवं रामलीला कमेटी गुड़ मंडी मवाना के तत्वावधान में पिछले दो दिनों से चल रहे संगीतबद्ध अखंड रामायण पाठ का रविवार को विधिवत समापन हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।अखंड रामायण पाठ के मुख्य यजमान भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा एवं ऋषभ सिंघल सपत्नीक रहे। रामायण पाठ का पारायण पंडित अनिल कुमार ने देव आह्वान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके उपरांत भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंघल ने बताया कि वर्तमान में पुरुषोत्तम मास चल रहा है, जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। उन्होंने कहा कि इस अधिक मास में यज्ञ, तप, दान और धार्मिक अनुष्ठानों का कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है तथा शास्त्रों में भी इसकी महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है।कार्यक्रम के दौरान भजन गायक विक्की शर्मा एवं पंकज कुमार ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। यह धार्मिक आयोजन शनिवार दोपहर प्रारंभ हुआ था, जिसका समापन रविवार को भोग एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, महामंत्री राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनीता सिंघल, निखिल गुप्ता, डॉ. गुंजन शर्मा, हिमांशु सिंघल, रामवीरी प्रजापति, अंजू शर्मा, अनीता अग्रवाल, सरोज, गोपाल गोयल, मानवेंद्र शर्मा, मुकेश अग्रवाल, पवन जग्गी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *