मवाना संवाददाता
मवाना क्षेत्र के ग्राम नंगला गौसाई वीरनगर निवासी राजेन्द्र पुत्र बुद्ध ने थाना मवाना में तहरीर देकर पत्नी, बेटों और भाई सहित छह लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित राजेन्द्र के अनुसार वह शादीशुदा है तथा उसके नाम करीब 15 बीघा जमीन है। आरोप है कि उसकी पत्नी, तीनो बेटे राजा,वंश व मनीष तथा बडे दोनों भाई उसकी जमीन जबरन अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं।
तहरीर में बताया गया कि सोमवार रात्रि को वह अपने घर पर बैठा था l तभी सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौंच करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसकी पत्नी ने मूसली से हमला किया l जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही किसी धारदार हथियार से उसके चेहरे पर वार किया गया जिससे पीड़ित लहू लुहान हो गया l
पीड़ित ने मवाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंप दी है l और अस्पताल में डॉक्टरी कराने व उचित कार्यवाही करने की मांग उठाई l
