कृषक इण्टर कालिज के स्टाफ रूम के नवनिर्माण का उद्घाटन :

कृषक इण्टर कालिज के स्टाफ रूम के नवनिर्माण का उद्घाटन :

कृषक इण्टर कालिज, मवाना के स्टाफरूम के नवनिर्माण के उद्घाटन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन संजीव बढान ने किया जबकि मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ• पारूल वर्मा व विशिष्ट अतिथि चौधरी आनन्दपाल सिहं (प्रबन्धक, कृषि इण्टर कालिज, जयसिंहपुर), चौधरी प्रमोद कुमार (पूर्व प्रधान, कौल) चौधरी विनित कुमार उर्फ नीटू प्रधान (मुबारिकपुर) रहे।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं विद्यालय स्टाफ ने समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर व पटका पहनाकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ• पारूल वर्मा व विशिष्ट अतिथि चौधरी आनन्दपाल सिहं (प्रबन्धक, कृषि इण्टर कालिज, जयसिंहपुर), चौधरी प्रमोद कुमार (पूर्व प्रधान, कौल) चौधरी विनित कुमार उर्फ नीटू प्रधान (मुबारिकपुर) एवं प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर व शिलापट का अनावरण कर नवनिर्मित स्टाफ रूम का उद्घाटन किया।सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ• पारूल वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों का विद्यालय के प्रति समर्पण प्रशंसनीय है जिसके लिए मैं सभी प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट करती हूं एवं इस ऐतिहासिक विद्यालय को लम्बे समय से संजोकर व संवारकर रखने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को बधाई देती हूँ।प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक हमारे विद्यालय की प्रबन्ध नियन्त्रक भी हैं जिनके मार्गदर्शन एवं समारोह में उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों के सहयोग से यह संस्था निरन्तर प्रगति पथ फर अग्रसर है। आप सभी की गौरवमयी उपस्थिति एवं अतुल्य सहयोग के लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मान प्रतिक चिन्ह भेंट किया। शिक्षक सीपी यादव ने भी अपने सुरीले कंठ से कार्यक्रम की शोभा बढायी। कृषि इण्टर कालिज, जयसिंहपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर समाजसेवी गौरव चौधरी (कौल), अन्य प्रबुद्धजन, समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *