मवाना टाईम्स संवाददाता।
मुरादाबाद: एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उधम सिंह गैंग के कुख्यात शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी पुत्र भरत सिंह निवासी मीरापुर कला थाना हाफिजपुर को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना स्थानीय समय रात करीब 11 बजे हुई।पुलिस के अनुसार, आशु पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे जघन्य अपराधों के लगभग 36 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और गैंग की कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। मुठभेड़ के दौरान आशु ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसका जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने की।घायल आरोपी को तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। आगे की पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
