मेरठ। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अभियान के तहत थाना नौचंदी पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले अभियुक्त राहुल पुत्र रोहताश कुमार निवासी फूलबाग कॉलोनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।प्राथमिक जांच में पता चला कि राहुल खुद को आईएएस अधिकारी बताकर आसपास के निवासियों, व्यक्तियों और अधिकारियों को फोन कर धौंस जमाता था। वह डायल 112 पर भी कई बार झूठी शिकायतें दर्ज करा चुका है। उसके मकान के गेट पर “प्रमुख सचिव, आईएएस राहुल कौशिक” लिखी फर्जी नेम प्लेट लगी हुई थी, जिससे वह आमजन और अधिकारियों को गुमराह कर रहा था। जांच में साफ हो गया कि वह वास्तव में कोई आईएएस अधिकारी नहीं है।
