मोदीपुरम में सनसनीखेज हमला, धारदार हथियार से युवक ने मचाई दहशत :

मोदीपुरम में सनसनीखेज हमला, धारदार हथियार से युवक ने मचाई दहशत :

मोदीपुरम। बुधवार दोपहर रुड़की रोड स्थित ईशा प्लाईवुड के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर युवक ने अचानक राहगीरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी गर्दन पर कई वार किए गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस के अनुसार हमले के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।——-दिनदहाड़े हमला, सुरक्षा पर उठे सवालमोदीपुरम में दिनदहाड़े हुए इस हमले ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त सड़क पर इस तरह की घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।——-लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसामौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से हमलावर को पकड़ लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।——-पुलिस जांच में जुटीपुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और हमलावर के मानसिक हालात व पृष्ठभूमि की भी जानकारी जुटाई जा रही है।——-घायल की हालत गंभीरहमले में घायल रिक्शा चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *