पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा आज दिनांक 26.10.2025 को जनपद के महत्वपुर्ण सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, बाजारों एवं अस्पतालों में पहुंचकर चौपालों का आयोजन कर महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरोंः- 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102 व 108 की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, POCSO अधिनियम, बाल श्रम तथा साइबर अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया गया।इसके अतिरिक्त महिला केंद्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसेः- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बैंकिंग करस्पोंडेंट सखी योजना आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।*थाना-वार प्रमुख गतिविधियाँ:*▪️ थाना लालकुर्ती: मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076, 102, 108, 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।▪️ थाना पल्लवपुरम : एंटी रोमियो टीम/साइबर सेल प्रभारी द्वारा ग्राम ख़नौदा में महिलाओं की चौपाल आयोजित की गई। महिलाओ को मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया गया।तथा महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई▪️ थाना मवाना : मिशन शक्ति टीम व एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओ व बालिकाओं को 1090 181 112 1930 व अन्य हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे अवगत कराया गया ▪️ थाना इंचोली : मिशन शक्ति टीम व एंटीरोमियो टीम द्वारा कसवा लावड़ बाजार में महिलाओ व बालिकाओं को 1090 181 112 1930 व अन्य हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे अवगत कराया गया ।▪️ थाना मुंडाली : मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मुंडाली में महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र के बारे में अवगत कराया गया व सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।▪️ थाना देहली गेट : मिशन शक्ति टीम व एंटीरोमियो टीम द्वारा मीना बाजार में महिलाओ व बालिकाओं को 1090 181 112 1930 व अन्य हेल्पलाइन नम्बरो के बारे मे अवगत कराया गया ।▪️ थाना कोतवाली मेरठ : मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों एवं महिला कल्याण योजनाओं के बारे में बताया गया।मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद मेरठ पुलिस द्वारा संचालित यह व्यापक जन-जागरूकता अभियान महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है।
