मवाना नगर के गुड मंडी में श्री रामलीला एवं शिव मंदिर कमेटी द्वारा रामलीला का शुभारंभ कार्यक्रम देर रात आयोजित किया गया lकार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक तथा गन्ना समिति के अध्यक्ष विनोद भाटी जी द्वारा फीता काटकर तथा गणेश पूजन करके किया गया lकार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विमल शर्मा ने कहा कि भगवान राम सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं, जो हिंदू धर्म के प्रमुख देवता और भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ के रूप में जीवन भर सत्यनिष्ठा और अपने कर्तव्यों का पालन किया, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन आदर्श पुत्र, भाई, पति और राजा का उदाहरण प्रस्तुत करता है, उन्होंने एक ऐसे समाज की स्थापना की जिसमें जातीय भेदभाव ऊंच नीच आदि का कोई स्थान नहीं था उन्होंने उस समय की आसुरी शक्तियों का अंत किया lकार्यक्रम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक गन्ना समिति अध्यक्ष विनोद भाटी ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमल खटीक क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अजीत सिवाच आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हजारों वर्षों पूर्व अवतरित हुए भगवान राम और उनकी मर्यादाएं आज भी समाज जीवन में प्रासंगिक है उन्होंने रामलीला कमेटी द्वारा किए गए शानदार आयोजन के लिए भी संस्था का आभार प्रकट किया संस्था के अध्यक्ष सौरभ शर्मा तथा महामंत्री राजेश अग्रवाल आदि कमेटी पदाधिकारी ने उपस्थित सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर तथा पटका पहना कर सम्मानित किया तथा कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने सभी का आभार प्रकट कियाइस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक प्रांजल खटीक गन्ना समिति अध्यक्ष विनोद भाटी ब्लॉक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिकअजीत सिवाच सुभाष दीक्षित उदयवीर सिंह रणवीर सिंह सीना सुभाष गुर्जर भूपेंद्र त्यागी आदित्य गोयल अभयवीर गर्ग डॉ अजयवीर गर्ग सुशील रस्तोगी ग्राम प्रधान आशु त्यागी सुशील नागर हस्तिनापुर,अरविंद कुमार परीक्षितगढ़,अश्वनी विश्नोई अजय शर्मा फलावदा, निपुण चौहान आलोक चौहान मधुर कौशिक कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा महामंत्री राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल प्रबंधक गोपाल गोयल योगेंद्र जाटव मनीष शर्मा मुकेश अग्रवाल अजय अग्रवाल अनीता गुप्ता सौरभ गुप्ता हिमांशु अग्रवाल निखिल गुप्ता आलोक जैन बिट्टन जैन आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे l
