नशे में बस चलाने वाला चालक बर्खास्त, समयपाल निलंबित :

नशे में बस चलाने वाला चालक बर्खास्त, समयपाल निलंबित :

लखनऊ,
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हरदोई डिपो से कानपुर जाने वाली बस (UP 78 LN 7576) के चालक वीरेश को नशे की हालत में बस चलाने और यात्रियों से अभद्रता करने का दोषी पाए जाने पर संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। साथ ही उनकी जमा प्रतिभूति धनराशि भी जप्त कर ली गई है।

इसी मामले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले समयपाल विनोद कुमार पांडेय (वरिष्ठ लिपिक) को भी निलंबित कर दिया गया है।

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के स्पष्ट निर्देश हैं कि यात्रियों की जान-माल से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एमडी सरवर ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की घटनाएं निगम की छवि को धूमिल करती हैं और किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। भविष्य में यदि ऐसा कृत्य सामने आया तो कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *