“जनपद मेरठ पुलिस द्वारा डग्गा मार बसों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया :

“जनपद मेरठ पुलिस द्वारा डग्गा मार बसों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया :

आज दिनांक 27.08.2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश के अनुक्रम में एवं पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ के निर्देशन में जनपद के नगर क्षेत्र में डग्गा मार बसों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य:
जनता की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था में सुधार तथा अवैध रूप से संचालित डग्गा मार बसों पर रोक लगाना। इन बसों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं यातायात अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान की गई कार्यवाही:

  • नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड, चौक-चौराहों पर पुलिस बल द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
  • चेकिंग के दौरान 5 बसों को सीज किया गया है एवं थाना रेलवे रोड व देहली गेट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
  • संचालकों एवं चालकों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें, अन्यथा कठोर कार्यवाही की जाएगी।
    जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क पर नियमों का पालन करें एवं अवैध रूप से चलने वाले वाहनों की सूचना पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *