MEERUT : आज किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर मवाना में उनकी मूर्ति को माल्यार्पण कर नमन किया। जिला अध्यक्ष नीटू गुर्जर ने आरोप लगाया कि प्रशासन गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती मनाने में रुकावट कर रहा है। इस दौरान सरंजीत, सौरभ, हिमांशु,संदीप, मोहित भाटी, नीरज कोहला, भीम गुर्जर समेत सैकड़ो समर्थक रहे।
