मेरठ।26 अगस्त 2025, को भारतीय जनता पार्टी मेरठ जनपद की आगामी अभियानों को लेकर, एक महत्वपूर्ण बैठक हरमन सिटी भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने। बैठक के मुख्य वक्ता एवं अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे । बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री अंकुर मुखिया ने किया।जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने आगामी होने वाले सभी बड़े अभियानों की प्रस्तावना रखी। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी,ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, आगामी होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी एवं मतदाता पुन निरीक्षण अभियान एवं शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम का शुभारंभ।आगे मुख्य वक्ता ने विस्तार पूर्वक बताया, अभी प्रदेश में 57691 ग्राम पंचायत 826 क्षेत्र पंचायत एवं 75 जिला पंचायत क्षेत्र हैं।राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत की मतदाता सूचियां का पुनरीक्षण करने जा रहा है।यह कार्य पंचायत चुनाव से पहले होता है।ताकि सभी पात्र नागरिक को वोट डालने का अधिकार मिल सके।सभी बूथ स्तर पर प्रशासनिक एवं बूथ लेवल ऑफिसर (blo)एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती होगी।सभी नागरिकों की आपत्तियों सुधार आवेदन दिया जाता है। जैसे नाम जोड़ना, हटाना,सुधार करना यह सभी कार्य, मतदाता सूची का प्रकाशन होने से पूर्व होता है।ताकि नई सूची में मृतकों आदि का नाम हटाने का काम पूरा हो सके।जिले में 1508 बूथ पर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है।जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा,शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम आगामी सितंबर माह मैं विजयदशमी से शुरू हो जाएंगे।जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता मंडल और शहरी क्षेत्र में बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जाना है। जिले में प्रमुख नागरिकों को गोष्ठियों का आयोजन किया जाना है। गृह संपर्क अभियान के तहत हर गांव हर बस्ती के ज्यादातर घरों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान समावेशी होगा। आगामी फरवरी में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाना है।जिससे स्थानीय नागरिकों को जोड़ने की तैयारी की जानी है। मार्च में जिला केन्द्रो पर प्रमुखजनो का गोश्ठी आयोजन किया जाना है। इसके बाद मार्च अप्रैल में नगर और खंड स्तर तक सामाजिक सद्भावना बैठकें होनी है। जिसमें जाति आधार पर खड़ी दीवारों को कम किया जाएगा इन प्रमुख बैठकों में सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। अगस्त और सितंबर में कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में युवाओं के कार्यक्रम होंगे।और आगामी सितंबर 2026 को अधिकतम स्थान पर शाखा लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, अंकुर राणा, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर पाल, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा, कोऑपरेटिव सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह जिला महामंत्री समीर चौहान, हरीश चौधरी भंवर सिंह तोमर, अंकुर मुखिया ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, जिला उपाध्यक्ष फिरे राम धनतला, ओम प्रकाश पाल, डॉ जितेंद्र वीर चिकारा, जिला कार्यालय प्रमुख राजकुमार शर्मा, जिला आईटी संयोजक विनय शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, विमला जाटव, जिला मोर्चा अध्यक्ष पंकज चौहान, मोहन किनौनी, आयुष चपराना, विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि, मंजू सेठी सभी मंडल अध्यक्ष संयोजक,सहसंयोजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
