अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में बड़ी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान, सचिव पुखराज चौधरी, वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी, निदेशक मनोज कुमार सैनी, बी.एड विभाग अध्यक्ष वाई.पी सिंह तथा संस्थान के सभी शिक्षकों द्वारा झंडा फहराकर की गई। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। छात्राओं के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ देशभक्ति के नारे लगाए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने सभी शिक्षकों में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब अपने तिरंगे के नीचे खड़े होकर उस आजादी का जश्न मना रहे हैं, जिसके लिए हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।15 अगस्त 1947 के दिन भारत ने अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियों को तोड़कर आजादी की सांस ली। यह स्वतंत्रता हमें एक दिन में नहीं मिली। इसके लिए दशकों तक संघर्ष, बलिदान और त्याग की लंबी कहानी है। आज हमें इस बात को ध्यान रखना चाहिए कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है। हमें अपने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए ईमानदारी और मेहनत से काम करना होगा। आइए, इस अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने देश को और ऊंचाई पर ले जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में अभी शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं के द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
