अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*फलावदा क्रॉसिंग मवाना नगर मे स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल ने 79वाँ स्वतंत्रता दिवस दिनांक 15 अगस्त 2025 को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके पश्चात छात्रों ने अत्यंत अद्भुद मार्च पास्ट प्रस्तुत किया तथा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और नृत्यों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भी मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से कृष्ण-राधा की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण चित्रण किया। मधुर गीतों और भजनों के साथ किए गए नृत्यों ने वातावरण को सकारात्मक और भक्तिमय बना दिया।प्राचार्य पुर्णेन्दु झा ने उपस्थित अतिथियों तथा बच्चों को संबोधित करते हुए छात्रों से देशभक्ति की मूल्यों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के लिए निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन उप प्राचार्या श्रीमती उषा शर्मा तथा समन्वयक श्रीमती उपासना एवं श्रीमती प्राची के मार्गदर्शन में हुआ।शिक्षकों —श्रीमती कौशल , श्रीमती अर्चना, श्रीमती याशिका, श्रीमती पूजा, श्रीमती अलकनंदा, श्री अनूपम, श्री विशाल, श्रीमती पायल,— के अथक प्रयासों से कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। इस पावन अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ में मिठाइयाँ बाँटी गईं, जिससे उत्सव की मधुरता और भी बढ़ गई। नन्हें मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण और स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में सभी का मन मोह लिया ।
