ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन :

ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में 79 वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सर्वप्रथम छात्राओं के द्वारा पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया उसके उपरांत मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विद्यालय के पुरातन छात्र अवि मित्तल मुख्य अतिथि , प्रबंध समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह ने छात्र-छात्राओं के साथ ध्वजारोहण किया तथा ध्वज को सलामी देने के उपरांत राष्ट्रगान कराया गया उसके उपरांत कक्षा 9,10 एवं 11 के मेधावी छात्र-छात्राओं उत्तर प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली वैष्णवी सिंघल, रिया तथा अब्दुल आहद को 5100-5100 रुपए की चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हर घर तिरंगे पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता का पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया छात्र-छात्राओं के द्वारा देश प्रेम के प्रति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिन्होंने सभी के मन को छू लिया कक्षा 6 की छात्राओं के द्वारा शिक्षा के महत्व को समझने के लिए एक देहाती नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई जिसने सभी को भावुक कर दिया सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 100 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आज के कार्यक्रम में नरेश रस्तोगी ,सचिन रस्तोगी, आलोक रस्तोगी, अमित रस्तोगी, नितिन रस्तोगी ,अमित रस्तोगी उर्फ बल्ले तथा सुनील राजवंशी , विशेष कुमार रस्तोगी को-ऑर्डिनेटर अन्जू सिंह, निष्ठा, निपेंद्र कुमार भटनागर, चीफ प्रॉक्टर कृष्ण चंद, मीनाक्षी, विभा जैन, मीनाक्षी रस्तोगी, गार्गी, स्वाति बंसल, राम भूल नाथ, प्रीतम सिंह, बलराज सिंह, रविन्द्र बालियान, संजीव सिरोही, बृजेश कुमार, राजीव कुमार, श्रवण कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *