संगठन और समाज की ताक़त बढ़ाना मेरी प्राथमिकता  :

संगठन और समाज की ताक़त बढ़ाना मेरी प्राथमिकता :

“चौ. सत्येन्द्र सिंह तोमर”मेरठ मण्डल अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा मनोनयन के बाद चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा—”मुझे संगठन ने जो विश्वास दिया है, वह मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं समाज और संगठन को संगठित, सशक्त और प्रगतिशील बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”तोमर जी चार दशकों से अधिक समय से समाज की सेवा में सक्रिय हैं। 1986 में जाट कॉलेज बड़ौत से छात्र राजनीति की शुरुआत कर उन्होंने युवाओं को नेतृत्व के पथ पर अग्रसर किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के साथ मिलकर उन्होंने दिल्ली तक जाट आरक्षण आंदोलन को नई दिशा दी। कृषि क्षेत्र में इंडो-कनाडियन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन प्रोजेक्ट में कृषि वैज्ञानिक के रूप में किसानों की आमदनी दोगुनी करने और आधुनिक तकनीकों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके अतिरिक्त, तोमर जी भारतीय स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण सोसाइटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। जाट आरक्षण और समाज की एकता के मुद्दों पर वह हमेशा मुखर और दृढ़ रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *