अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज बृहस्पतिवार लेडीज क्लब मेरठ द्वारा आई एम ए हाल , मेरठ में तीज उत्सव कार्यक्रम “सतयुग से आधुनिक युग तक” आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की l उसके पश्चात सभी ने वंदे मातरम् का गायन किया l क्लब अध्यक्ष नीता दुबलिश ने सभी सदस्यों का कार्यक्रम में स्वागत किया व सभी को तीज, जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।क्लब सचिव वर्षा गर्ग ने गत माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्लब एडिटर तनु अग्रवाल ने क्विज प्रतियोगिता के ड्रॉ निकलवाए जिसमें रितु रस्तोगी सपना जैन अर्चना गोयल आशा रानी विजेता रही । अगस्त माह में जिन सदस्यों का जन्म दिवस है उन सभी सदस्यों ने दीपक जलाकर अपना जन्मदिन मनाया और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की संयोजिका कनिका तोमर व रेनू रस्तोगी ने सतयुग , द्वापर युग, त्रेता युग एवं आधुनिक युग तक सजना है मुझे सजना के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की।सदस्यों ने विभिन्न श्रृंगार में सभी युगों से संबंधित गीतों पर नृत्यों की बहुत खूबसूरत प्रस्तुति दीं प्रस्तुति देने वाली कलाकार है निधि जैन, शालिनी गुप्ता, कनिका तोमर, रेनू रस्तोगी ,नीता दुबलिश ,रूपा रस्तोगी, रश्मि रस्तोगी ,नीलम हंस, गरिमा अग्रवाल ,प्राची मित्तल, भावना मारवाह, बॉबी वार्ष्णेय, दीप्ति चौधरी, रूपाली रस्तोगी, नीरा जैन ,अंजलि जैन, पायल गुप्ता ,बीना जायसवाल ,वृंदा गोयल, वर्षा गर्ग, अलका गुप्ता तनु अग्रवाल ,रूबी रस्तोगी, रितु रस्तोगी आदि। पूर्व अध्यक्ष कविता वासवानी जी ने पूनम शर्मा जी का सम्मान किया पर्यावरण प्रिंसेस का अवार्ड मंजू प्रकाश जी को दिया गया। सास बहू सम्मान में निगम रस्तोगी व उनकी बहू नेहा रस्तोगी पूनम अग्रवाल व उनकी बहू गरिमा अग्रवाल का सम्मान किया गया। पंक्चुअलिटी अवार्ड कनिका तोमर जी द्वारा दिया गया जिसमें निम्मी सिंगल व शशि जी विजेता रही। आज के कार्यक्रम के पुरस्कारों की प्रायोजिका मधु रस्तोगी व वृंदा गोयल रहीसावन में वृक्षों का भंडारा लगाया गया जिसमें अमरूद ,आंवला,नीम आदि के वृक्ष सभी सदस्यों को दिए गए सभी से अनुरोध किया गया कि उचित स्थान पर उनको लगाकर उनकी देखभाल करें और पर्यावरण बचाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता वासवानी, शशि सिंघल, रितु मांगलिक,शशी जैन, माला चंद्र।, निरुपमा राजवंशी सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता की सभी सदस्यों को तीज का उपहार दिया गया।
