अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* बीते दिनों मवाना कस्बा मे व्यापारी पर जानलेवा को लेकर मवाना पुलिस व स्वाट द्वारा कार्रवाई में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए l जिसमें मुठभेड़ के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी व दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए l जिनके पास से एक एक तमंचा 315 बर वह एक तमंचा बरामद किया गया lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र मे चैकिंग की जा रही थी कि तभी तीन व्यक्ति मवाना कस्बे की ओर से आते हुए दिखाई दिये। जिनको पुलिस फोर्स द्वारा रुकने का इशारा किया l तो उक्त तीनो व्यक्ति पुलिस वालो को देखते ही तेज गति से अटौरा रोड से जंगल की ओर मुडकर भागने लगे l अचानक अपराधियों ने पुलिस बल पर फायर जोक दिया जवाबी कार्वय के चलते पुलिस द्वारा फायरिंग करने पर एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी जिसमें दो अभियुक्त घेरा बंदी कर गिरफ्तार कर लिए गए l पुलिस द्वारा अभियुक्त के पास से एक तमंचा नाजायज 315 बोर 01 खोखा बरामद किया गया l पुलिस द्वारा शक्ति से पूछताछ करने पर शोयेब पुत्र मुस्तकीम नि० अल्ला वाली गली के सामने प्रिया टाकिज के पास मौ० कल्याण सिह, बिलाल पुत्र मुस्तकीम नि० अल्ला वाली गली के सामने प्रिया टाकिज मौ० कल्याण सिह, फरहान पुत्र खुर्शीद आलम नि० मौ० हीरालाल कस्बा व थाना मवाना बताया। जानकारी के अनुसार अभियुक्त शोयेब ने घटना मे प्रयुक्त तमंचे को अटौरा बाईपास पर गन्ने के खेत मे छिपाना बताया उक्त तमंचे की बरामदगी के दौरान अभियुक्त शोयेब द्वारा उक्त तमंचे से ही पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया l फायरिंग से पुलिस पार्टी ने अपने आप को बचाते हुये अभियुक्त शोयेब को पुनः फायरिंग का मौके न देते हुये पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त शोयेब के पैरों को निशाना लगाकर फायर किया गया जिससे अभियुक्त शोयेब के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकडा गया। अभियुक्त शोयेब के कब्जे से एक अवैध अदद तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायल अभि० शोयेब को उपचार हेतु सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बीएनएस मे वांछित थे। पुलिस मुठभेड के संबंध मे अभियुक्त शोयेब उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-263/25 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण से पूछताछ कर व आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है l जानकारी के अनुसार दिन बीते दिनों इमरान इलाही की दुकान पर बिलाल पुत्र मुस्तकीम विगत 20 वर्षों से काम करता था इमरान इलाही ने अपने अन्य भाइयों के साथ मिलकर एक मकान खरीदा था l जिसको बिलाल को किराए पर रख दिया था इमरान इलाही के भाइयों का जब बटवारा हुआ तो यह मकान इमरान इलाही के भाई गुफरान को मिल गया l जिसे लगभग दो वर्षों से वह खाली करने का प्रयास कर रहा था लेकिन बिलाल खाली नहीं कर रहे थे l इस मकान की कीमत वर्तमान में एक करोड़ रूपया है l इस पर बिलाल कब्जा करना चाह रहा थाl l बिलाल केवल इमरान इलाही से दबता था l बाकी उनके भाइयों की हिम्मत उस मकान को खाली करवाने की नहीं थी घटना के दिन 21 जून को गुफरान उक्त मकान खाली करवाने मजदूर लेकर गया और किचन बाथरूम में थोड़ी तोड़फोड़ भी की शाम को इमरान इलाही ने बिलाल को बुलाया लेकिन वह उस समय नहीं आकर रात्रि लगभग 9:00 बजे आया वह शूटरों का इंतजार कर रहा था l जब शूटर आए तब तक इमरान इलाही अपने साडू नसीम के साथ सगीर मिस्त्री के घर चले गए फिर शूटरों ने उनका पीछा किया और लौटते समय घटना को अंजाम देकर प्रिया टॉकीज की तरफ चले गए। इस घटना को अंजाम देते समय बिलाल का छोटा भाई शोएब ने गोली चलाई और उसका साथी फरहान मोटरसाइकिल चला रहा था l घटना को अंजाम देने में कुल तीन लोग शामिल थे बिलाल फरहान तथा शोएब शामिल थे । मवाना पुलिस टीम के मनोज कुमार शर्मा चौकी प्रभारी बस स्टैंड तथा उप निरीक्षक रविंद्र कुमार प्रभारी स्वाट टीम देहात के द्वारा आज शाम को पकड़ लिया गया पूछताछ पर अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा अभियुक्त शोएब जिसने इमरान इलाही को गोली मारी थी उसने तमंचा बरामद करवाने को कहा जिसे मनोज शर्मा ने मील बाईपास में गन्ने के खेत के पास बने एक खाली प्लाट की चार दिवारी में बरामद करवाने ले गया बरामद की स्थल पर उसने पहले से छुपी हुई अपना टोपी तथा गमछा दिया और तथा दूसरे स्थान से तमंचा उठाने गया तो तमंचा उठते ही उसने पलट के पुलिस टीम पर फायर कर दिया पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में जब फायरिंग की तो गोली शोएब के बाएं पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया उसे उपचार हेतु CHC मवाना भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस मे टीम उ0नि0 मनोज कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार यादव, हे0का0 राजकुमार, हे0का0 ब्रिजेश कुमार, का0 महताब, का0 कपिल lस्वाट टीम मे शामिल उ0नि0 श्री रवीन्द्र कुमार स्वाट टीम मे शाम है0का0 कामिल, है0का0 अजीत, है0का0 अनिल, है0का0 रवीश, है0का0 सुनील कुमार शामिल रहे
