बसपा व्यापारी नेता को बाईक सवार बदमाशों ने मारी गोली :

बसपा व्यापारी नेता को बाईक सवार बदमाशों ने मारी गोली :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज शनिवार मवाना नगर में देर शाम मोहल्ला कल्याण सिंह के गोल मार्किट के पास व्यापारी नेता को बाईक सवार बदमाशों ने गोली मार दी l गोलीबारी करने के बाद बड़ी ही आसानी से हमलावर फरार हो गए l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना कस्बे की गोल मार्किट के पास बसपा नेता इमरान इलाही लिबर्टी जूता का शोरूम है l व्यापारी नेता व बहुजन समाज पार्टी से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले इमरान इलाही जब अपनी दुकान के बाहर मार्केट की तरफ खड़े थे तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने गोली बरसा दी l जिसमें एक गोली इमरान की कमर में लग गई,गोली मारने के बाद हमलावर बड़ी ही आसानी से फरार हो गए l घायल इमरान को उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार देकर मेरठ एलएलआरएम कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया घटना के बाद अस्पताल में समर्थकों की भारी भीड़ लग गई वहीं थाना पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए हमलावरों की तलाश में जुट गई है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *