रिपोर्ट लोकेश कुमार।
मौके पर मिला 315 का कट्टा वह दो जिंदा कारतूस**मौके पर पहुंची मवाना पुलिस में फॉरेंसिक टीम* अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बुधवार मवाना नगर मैं स्थित तहसील परिसर के पीछे खेतों में बनी ट्यूबवेल पर 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर की हत्या l जिसके सिर में सटाकर गोली मारी गई है l मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम और जांच में जुट गई l हत्या की सूचना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया l जानकारी के अनुसार आज बुधवार समय करीब श्याम 5:00 बजे मवाना तहसील के पीछे मोहल्ला हीरालाल के रहने वाले कमल चौहान की ट्यूबवेल पर 17 वर्षीय वंश गुर्जर पुत्र ओमवीर निवासी मोहल्ला हीरालाल तहसील रोड के रहने वाले की लाश मिली l घटना की जानकारी लेने पर पता लगा कि नवनीत चौहान पुत्र कमल चौहान जब शाम लगभग 4:30 5:00 के करीब मवाना तहसील पीछे अपनी ट्यूबवेल पर गया l तो देखा एक नवयुवक की लाश पड़ी है जिसको देखकर वह घबरा गया और आसपास के खेत वालों को सूचना दी l पहचान होने पर वंश के परिवार वालों को व मवाना पुलिस सूचना दी l सूचना मिलते ही परिवारजनों में हड़कंप मच गया l मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल मे जुट गई l नवयुवक की लाश के पास एक 315 बोर का देसी कट्टा वह दो जिंदा कारतूस मिले l हत्या की जांच को लेकर मेरठ से फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई l घटनास्थल पर पहुंचे वंश गुर्जर के पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके दो लड़के वह एक लड़की है जिसमें बड़ा लड़का 17 वर्षीय वंश मवाना के गुर्जर कॉलेज में 11वीं क्लास में पड़ता है l मेरा बेटा वंश सरल स्वभाव का लड़का था l और इसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है l उधर परिजनों को सूचना मिलने पर परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है l मवाना क्षेत्रअधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि नवयुवक के कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई है l यह जांच का विषय है l फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है l जांच के बाद ही कुछ पता लगेगा l
