अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
आज मंगलवार मवाना क्षेत्र के ग्राम नंगली ईसा के ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा लेकर मवाना तहसील उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और साथ ही तालाब पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग उठाई lग्राम नंगली ईसा के रहने वाले ओमवीर पुत्र ददेल ने मवाना उप जिलाअधिकारी दीपक माथुर को अवैध तालाब पर हुए कब्जे को लेकर बताया कि सन् 1978 में सरकारी प्लॉन के मुताबिक 100 वर्ग गज का आवास प्लांट आवंटित हुआ है। जो कि तालाब के नजदीक होने के कारण वर्तमान में ओमवीर पुत्र दलेल 100 वर्ग गज से ज्यादा लगभग 140 वर्ग गज जो की फालतू 40 वर्ग गज तालाब के भूमि पर अवैध कब्जा करने की फिराक में था जिसकी सूचना थाना दिवस पर एक सूचना थाना इंचौली प्रभारी को दी गई थी l किसी दौरान फिर थाना इंचौली से फोर्स आने पर उसे पर कब्जा करने वाले को रोका दिया गया। लेकिन दबंग व्यक्ति कानून व्यवस्था तो वह धता बताते हुए तालाब पर अवैध कब्जा कर लिया l जिससे पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले की मांग उठाते हुए कार्रवाई करने और निस्तारण करने की मांग की। उप जिलाधिकारी मैं ज्ञापन लेते हुए मामले की जांच कर जल्दी कार्यवाही देने का आश्वासन दिया l
