मवाना में बने उत्तरप्रदेश परिवहन विभाग के बस स्टैंड के प्रभारी पर किया जानलेवा हमला :

मवाना में बने उत्तरप्रदेश परिवहन विभाग के बस स्टैंड के प्रभारी पर किया जानलेवा हमला :

कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज बुधवार मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड़ पर स्थित उत्तरप्रदेश परिवहन विभाग के बस स्टैंड पर बुधवार सुबह एक युवक ने बस स्टैंड प्रभारी पर हमला बोलकर घायल कर दिया l जिससे बस स्टैंड प्रभारी घायल हो गया मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों और सवारियों ने मिलकर हमलावर को पकड़ लिया और मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस के हवाले कर दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना निवासी योगेश कुमार पुत्र विक्रम सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हो मवाना बस स्टैंड पर प्रभारी के पद पर कार्यरत है बुधवार को वो बस स्टैंड पर सरकारी कार्य कर रहा था तभी नीटू पुत्र वेदप्रकाश निवासी पुठी थाना किला परीक्षितगढ़ अपने दो अन्य साथियों के साथ बस स्टैंड में घुस आया और आते ही नीटू ने रोडवेज प्रभारी को कहा कि तुझे बहुत चढ़ रही है हम आज तुझे जान से मार देंगे और रोडवेज प्रभारी के साथ मारपीट शुरू कर दी साथ ही हमलावरों ने सरकारी दस्तावेजों लॉक रजिस्टर आदि को भी फाड़ दिया l वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों और सवारियों ने मिलकर हमलावर को पकड़ लिया और कमरे में बंद करके 112 पर सूचना दे दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर थाना मवाना को सौंप दिया पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है योगेश ने आगे बताया कि नीटू उसके खिलाफ पूर्व में भी झूठी शिकायतें करा चुका है. मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि तहरी ले ली गई है और जांच कर आवश्यक कार्यवही की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *