मवाना पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने को लेकर दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा :

मवाना पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने को लेकर दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा :

मवाना पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने को लेकर दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

* अभियुक्त के पास से दो देशी तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बुधवार मवाना थाना क्षेत्र मे बीते दिन जान से मारने की नीयत से फायर झुकने को लेकर ग्राम सठला निवासी के वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा l अभियुक्तों के पास से दो देशी तमंचे व दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किये lवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार पटेल के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया l जिसमें पुलिस द्वारा अभियुक्तों के पास से दो देसी तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए मवाना क्षेत्र के ग्राम सठला से सठला निवासी आजम पुत्र शेरजमा के साथ गाली गलौच करते हुये जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर करने वालों के खिलाफ मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था l थाना मवाना क्षेत्र के ग्राम सठला निवासी आजम पुत्र शेरजमा निवासी ग्राम सठला थाना मवाना मेरठ की बहन सबिया गाँव के ही कारी आजम पुत्र जरीर के साथ शादी हुई थी कारी आजम वर्तमान मे ओमान मे रहता है। कारी आजम सबिया को अपने साथ रखना नही चाहता है। ईद वाले दिन शाम के मुकदमा वादी आजम ने सबिया के पति कारी आजम पुत्र जर्रार व उसके घर वालो को समझौता हेतु बुलाया गया था लेकिन सबिया का पति एवं ससुरालीजन नही आये। परन्तु सबिया का देवर फाजिल अपने बडे भाई आजम के कहने पर मुकदमा वादी के घर आकर अपने भाई के बच्चो को जबरदस्ती घर से ले जाने की कोशिश की इसका विरोध किया तो दोनो पक्षो के मध्य विवाद बढ गया जिस कारण कल करीब 15.30 बजे फाजिल और आदिल ने पीड़ित के ऊपर जान से मारने की नियत फायर किया था l जिसमे पीड़ित बाल बाल बच गया था उपरोक्त प्रकरण मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 115/2025 धारा 109/352 बीएनएस धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम फाजिल एवं आदिल के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था l अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार व उप नि0 सतेन्द्र कुमार सिह शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *