गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़।
*हापुड़ पुलिस लाइन में एसपी एडिशनल एसपी सी ओ ने पुलिस बल के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर उड़ाया अबीर गुलाल
*गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एडिशनल एसपी विनीत भटनागर, एवं सीओ के द्वारा ढोल नगाड़ों की थाप पर फिल्मी गानों की धुन पर पुलिस जवानों के साथ हर्षो उल्लास पूर्ण होली का त्यौहार मनाते उड़ाया गया अबीर गुलाल। तो वहीं हाफिजपुर थाना प्रभारी आशीष पुंडीर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय गुप्ता कुछ इस तरह अलग अंदाज में दिखाई दिए कदमताल के साथ पुलिस लाइन में प्रवेश करने पर रंग-बिरंगे रंगों के साथ पुष्प वर्षा प्रवेश कर कुछ अलग ही अंदाज में होली के त्यौहार को मनाया गया। बीते कल को लेकर जनपद के पुलिस प्रशासन के द्वारा पूरी ताकत झोंकते हुए आम जनता जनार्दन का कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होली पर्व और जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया। उसके उपरांत एक दिन बाद जनपद की खाकी ने धूमधाम के साथ बड़े ही अलग अंदाज में मनाया होली का पर्व।
